आराधना गीत एक नया व्यक्ति बनो और परमेश्वर के दिल को दो तसल्ली
I
तुमने झांका है मेरे दिल में, भरा है अहंकार मुझ में।
मुझे लगता है हूँ बहुत अच्छा मैं, हर चीज़ से हूँ ऊपर मैं।
सबसे श्रेष्ठ और आत्मसंतुष्ट, मेरी प्रकृति बदलना है मुश्किल।
अवमानना से परे, मैं हूँ अधम।
मानवता खो गई है। मानवता खो गई है।
मेरा दिल पिघलाते हैं तुम्हारे वचन। तुम्हारे सामने आया हूँ मैं।
तुम्हारे वचनों के अनुसार जीना चाहता हूँ मैं,
जीवन की उजली राह पर चलना चाहता हूँ मैं।
