I
अगर तुम देते हो ध्यान आसपास की हर चीज़ पर,
अगर तुम शुद्ध करते हो हर विचार और इच्छा,
अगर तुम करते हो शांत अपनी आत्मा,
तो चाहे कुछ भी बीते तुम पर, परमेश्वर के वचन करेंगे प्रेरित तुम्हें,
मिलेगा इलाज तुम्हें हर परेशानी का।
परमेश्वर के वचन करेंगे प्रेरित तुम्हें, एक दर्पण की तरह।
देखो उनके भीतर, मिलेगा चलने का रास्ता तुम्हें।
इलाज खोजने का है यह तरीका; हो जाएगी तुम्हारी बीमारी दूर।
ऐसी है परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता। निश्चित ही होगा पता तुम्हें।
II
अगर तुम हो तरसते धार्मिकता के लिए, करते हो सही में खोज,
वो निश्चित ही करेगा प्रबुद्ध तुम्हें, दिखाएगा आध्यात्मिक रहस्य तुम्हें,
चलने के लिए देगा रास्ता तुम्हें,
ताकि जल्द हो जाए पुराने दूषण दूर तुम्हारे,
हो जीवन तुम्हारा पर्याप्त रूप से परिपक्व,
उपयुक्त परमेश्वर के उपयोग के लिए।
परमेश्वर के वचन करेंगे प्रेरित तुम्हें, एक दर्पण की तरह।
देखो उनके भीतर, मिलेगा चलने का रास्ता तुम्हें।
इलाज खोजने का है यह तरीका; हो जाएगी तुम्हारी बीमारी दूर।
ऐसी है परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता। निश्चित ही होगा पता तुम्हें।
III
सुसमाचार का काम चलता रहेगा निर्बाध,
परमेश्वर का उद्देश्य हो जाएगा पूरा,
उसकी योजना पहुंचेगी अंत तक फ़ौरन।
परमेश्वर का राज्य उतरेगा पृथ्वी पर,
उसके साथ महिमा में प्रवेश करोगे तुम!
परमेश्वर के वचन करेंगे प्रेरित तुम्हें, एक दर्पण की तरह।
देखो उनके भीतर, मिलेगा चलने का रास्ता तुम्हें।
इलाज खोजने का है यह तरीका; हो जाएगी तुम्हारी बीमारी दूर।
ऐसी है परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता। निश्चित ही होगा पता तुम्हें।
"वचन देह में प्रकट होता है" से
सम्पर्क करें:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें