- परमेश्वर के कार्य के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाओ
- I
- परमेश्वर का आत्मा कर रहा है महान काम अभी।
- अन्य जातियों के बीच हो चुका है शुरू काम उसका।
- तेज़ी से और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए,
- अपना पूरा अस्तित्व समर्पित कर दो उसके काम के लिए।
- समझो और जानो वो सब कुछ किया जो उसने तुम्हारे लिए।
- अपनी सारी ताक़त लगा दो, उसका काम बनाओ प्रभावी।
- यही है जो तुम्हें है समझना।
- II
- लड़ो नहीं, बाहर निकलने की राह खोजो नहीं,
- विलासिता की लालसा करो नहीं।
- यह देरी करता है परमेश्वर के काम में, बिगाड़ता है तुम्हारा उत्कृष्ट भविष्य,
- सुरक्षा के बजाय लाता है विनाश।
- तो, क्या यह तुम्हारी मूर्खता नहीं होगी?
- आज लालची बन जिन चीज़ों का तुम लेते हो मज़ा,
- वही हैं जो कर रही हैं तुम्हारा भविष्य बर्बाद।
- लेकिन जो दर्द तुम सह रहे हो आज
- वही कर रहा है तुम्हारी सुरक्षा, रख रहा है तुम्हें सकुशल।
- अपना पूरा अस्तित्व समर्पित कर दो उसके काम के लिए।
- समझो और जानो वो सब कुछ किया जो उसने तुम्हारे लिए।
- अपनी सारी ताक़त लगा दो, उसका काम बनाओ प्रभावी।
- यही है जो तुम्हें है समझना।
- III
- ध्यान दो और इन सभी चीज़ों के बारे में स्पष्ट रहो,
- ताकि तुम फंसो न प्रलोभन में,
- जिससे निकलना है बहुत ही मुश्किल,
- या फंस न बैठो घने कोहरे में तुम,
- और देख न पाओ सूरज दोबारा।
- जब धुंध होगी साफ़, तो तुम रहोगे महान दिन के न्याय में।
- अपना पूरा अस्तित्व समर्पित कर दो उसके काम के लिए।
- समझो और जानो वो सब कुछ किया जो उसने तुम्हारे लिए।
- अपनी सारी ताक़त लगा दो, उसका काम बनाओ प्रभावी।
- यही है जो तुम्हें है समझना।
- "वचन देह में प्रकट होता है" से
- Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-भजन के आॅडियो
- Hindi Christian Song
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें