- कितना अहम है प्यार परमेश्वर का इंसान के लिये
- I
- "परमेश्वर का हुक्म आदम के लिये" - बाइबल की तस्वीर ये,
- मार्मिक भी है, दिल को भी छूती है।
- हालाँकि सिर्फ परमेश्वर और इंसान हैं तस्वीर में,
- मगर कितना अंतरंग रिश्ता है दोनों में,
- हैरानी भी होती है हमें, अनुराग भी जागता है दिल में।
- II
- परमेश्वर का लबालब प्यार मिलता है इंसान को उदारता से,
- उसके आसपास ही है प्यार परमेश्वर का, परमेश्वर का।
- मासूम, निर्मल, किसी भी बंधन से बेफिक्र इंसान,
- रहता है आनंदित परमेश्वर की नज़र में।
- परमेश्वर करता है परवाह इंसान की, रहता है इंसान परमेश्वर की देखरेख में।
- इंसान के काम सारे, उसके वचन और कर्म सारे,
- बंधे हैं परमेश्वर से, जो अलग हो नहीं सकते।
- III
- जिस पल बनाया इंसान को परमेश्वर ने,
- उस पल से ली है ज़िम्मेदारी इंसान की परमेश्वर ने।
- किस तरह की है ज़िम्मेदारी ये?
- उसी को हिफ़ाज़त करनी है इंसान की, उसी को नज़र रखनी है इंसान पर।
- वो चाहता है इंसान यकीन करे,
- यकीन करे उसके वचनों पर और उनका पालन करे।
- यही वो पहली चीज़ थी जो चाहता था परमेश्वर इंसान से।
- IV
- यही पहली उम्मीद लिये, परमेश्वर ने बोले ये वचन:
- तू खा सकता है बाग के दरख्तों के सारे फल बेख़ौफ,
- मगर तू न खाना भले-बुरे के ज्ञान के
- दरख़्त के फल,
- क्योंकि उस दिन गँवा बैठेगा तू जान अपनी,
- जिस दिन तूने खाए उस दरख्त के फल।
- परमेश्वर की इच्छा को ज़ाहिर करते ये मामूली वचन,
- दिखलाते हैं उसके दिल में पहले ही फिक्र थी इंसान की।
- V
- देखते हैं इन मामूली वचनों में हम, क्या है दिल में परमेश्वर के।
- क्या प्यार है उसके दिल में? क्या परवाह और चिंता नहीं है वहाँ?
- महसूस किया जा सकता है, अनुभव किया जा सकता है,
- परमेश्वर के प्यार और परवाह को।
- गर ज़मीर और इंसानियत है तेरे अंदर,
- तो महसूस करेगा स्नेह, परवाह और प्यार परमेश्वर का तू,
- महसूस करेगा खुशी से धन्य ख़ुद को तू।
- VI
- जब महसूस करेगा इन चीज़ों को, तो कैसे पेश आएगा परमेश्वर से तू?
- क्या जुदा हो जाएगा उससे तू?
- क्या भक्तिमय प्यार, नहीं उपजेगा तेरे दिल में?
- क्या कशिश होगी उसके लिये तेरे दिल में?
- देखते हैं हम इससे, कितना अहम है प्यार परमेश्वर का इंसान के लिये।
- मगर उससे भी ज़्यादा अहम है, परमेश्वर का प्यार
- इंसाँ महसूस कर पाए, इंसाँ समझ पाए।
- "वचन देह में प्रकट होता है" से
- Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-भजन के आॅडियो
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें