- परमेश्वर का प्रेम रहता है मेरे दिल में सदा
- I
- परमेश्वर का अनुसरण करने के अपने सफर में,
- लिया है आनंद सदा परमेश्वर के प्यार का मैंने।
- उनके वचन, अपेक्षाएं उनकी, सब सुरक्षा है, प्यार है उनका।
- कमज़ोरी और आँसुओं के बुरे दौर में,
- सत्य खोजने की प्रेरणा देते हैं वचन परमेश्वर के।
- हर समय मायूस रहता आया हूँ मैं,
- उनके वचन उन्हें सदा प्यार करने की प्रेरणा देते हैं मुझे।
- प्यार तुम्हारा निस्वार्थ और अनमोल है परमेश्वर।
- गहराई से महसूस करता हूँ अब मैं प्यार तुम्हारा।
- कितने प्यारे हो तुम परमेश्वर। याद आता है प्यार तुम्हारा।
- याद आता है प्यार तुम्हारा परमेश्वर,
- याद आता है प्यार तुम्हारा परमेश्वर।
- II
- साफ और सच्चा है इंसान के लिये प्यार परमेश्वर का।
- उनके न्याय और परीक्षण का, लक्ष्य है शुद्ध और पूर्ण करना मुझे।
- उनका शोधन करता है बढ़ने में मदद मेरी।
- सहीं हैं मुश्किलें बहुत परमेश्वर ने मेरी रहनुमाई में,
- रहे हैं वो सदा साथ मेरे।
- वो वक्त भी सहा उन्होंने, जब की शिकायतें मैंने,
- वो वक्त भी सहा उन्होंने,
- जब की शिकायतें मैंने और गलत समझा मैंने उन्हें।
- प्यार तुम्हारा निस्वार्थ और अनमोल है परमेश्वर।
- गहराई से महसूस करता हूँ अब मैं प्यार तुम्हारा।
- कितने प्यारे हो तुम परमेश्वर। याद आता है प्यार तुम्हारा।
- याद आता है प्यार तुम्हारा परमेश्वर,
- याद आता है प्यार तुम्हारा परमेश्वर।
- III
- परमेश्वर के निस्वार्थ प्यार ने, किया है मेरा उद्धार।
- परमेश्वर से जो सत्य मिला मुझको, उससे सच्चा जीवन पाया मैंने।
- हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर! प्रेम तुम्हारा रहता है दिल में मेरे।
- हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर! मैं प्रेम करूँगा सदा तुम्हें।
- चाहे कितना दूषित होऊँ या कितना ज़िद्दी हो जाऊँ,
- परमेश्वर होते हैं बेहद संयमी सदा, पोसते हैं, सींचते हैं वे मुझको सदा।
- पीड़ा में, बाधाओं में और नाकामियों में,
- परमेश्वर के वचनों ने जोश दिलाया है मुझको सदा।
- सबसे सुंदर, सबसे सच्चा है प्रेम उनका।
- इस तरह मैं बोल सकता हूँ सदा।
- "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें