- जीवन एक नये इंसान का
- I
- चमकते चांद के मानिंद हैं वचन खुदा के,
- जो मेरे मन को, मेरी नज़र को निर्मल करें।
- करते रोशन और प्रबुद्ध मुझे,
- नव-जागृत होता हृदय मेरा।
- मिटकर अज्ञात खुदावंद की छवि,
- दर्शन होते मुझे व्यवहारिक खुदावंद के।
- प्रवेश करता हूँ राज्य की तालीम में मैं,
- जहाँ आरंभ करता हूँ नया जीवन मैं।
- देहधारण कर, मानव को पूर्ण करते खुदा,
- और बेहद दुर्लभ है ये अवसर।
- समर्पित करता हूँ मैं हृदय अपना खुदा को,
- स्वीकारता हूँ मैं छानबीन खुदा की।
- सच्चे हृदय से भय मानता हूँ मैं खुदा का
- और अपनी इच्छा पर काम नहीं करता मैं।
- होता है सबकुछ सत्य के सिद्धांत पर,
- सेवा खुदा की सच्चाई से करता हूँ मैं।
- ख़ामोशी से, खुदा को पूरे दिल से प्यार करता हूँ,
- और उनकी इच्छा की मैं परवाह करता हूँ।
- हर काम में मैं उनकी इच्छा खोजता हूँ,
- और उनकी आज्ञा मैं पूरी तरह मानता हूँ।
- अमल का मार्ग प्रकट करते हैं वचन खुदा के,
- और जीवन मेरा प्रगति करता है तेज़ी से।
- जीकर खुदा के वचनों की सच्चाई को,
- हो गया है आज़ाद दिल मेरा, दिल मेरा।
- II
- सत्य पाने को सहता यातना मैं,
- और जीता हूँ सार्थक ज़िंदगी मैं।
- सत्य की कीमत तो चुकानी होगी,
- बारिश के बाद सूरज भी निकलेगा मगर।
- खुदा के वचनों से मिलता है जीवन मुझे,
- और रहता हूँ मैं प्रकाश के भीतर।
- मेरे दिल को प्यार है खुदा से, और मिलती हैं मुझे ख़ुशियाँ बहुत।
- जीता हूँ मैं जीवन एक नये इंसान का।
- पालन कर खुदा की व्यवस्थाओं का,
- देखता हूँ खुदा की उत्कृष्टता मैं।
- मिलता है असली आनंद तभी मुझे,
- निभाता हूँ फ़र्ज़ जब पूरी निष्ठा से इंसान का।
- जितना अधिक न्याय करते हैं खुदा मेरा,
- उतना ही अधिक महसूस करता हूँ खुदा की सुंदरता को मैं।
- बदल गया है दूषित स्वभाव मेरा,
- खुदा को बेपनाह प्यार करता हूँ, प्यार करता हूँ।
- सत्य पाने और मसीह का अच्छा सिपाही बनने की ख़ातिर,
- दूँगा मैं गवाही मुश्किलों में।
- न्याय और ताड़ना को स्वीकार कर,
- बदल सकता है स्वभाव मेरा।
- मुश्किलें, शुद्धिकरण और इम्तहान,
- धार्मिक इंसान को पूर्ण करने का पथ हैं।
- जानकर खुदा के वचनों को, सत्य को पाता हूँ मैं,
- और सच्चे इंसान का जीवन जीता हूँ मैं।
- जानकर खुदा के वचनों को, सत्य को पाता हूँ मैं।
- ओह, चाहता हूँ जीना सच्चे इंसान का जीवन मैं।
- "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
- Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-भजन के आॅडियो
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें