- इंसान का सच्चा जीवन
- I
- जब इंसान पाता है धरती पर सच्चा जीवन,
- शैतान की सभी शक्तियां जाती हैं बंध।
- इंसान जिएगा पृथ्वी पर आराम से।
- उलझनें हो जाएंगी ग़ायब।
- इंसानी, सामाजिक और पारिवारिक बंधन कर सकते हैं परेशान,
- हो सकते हैं दर्द से भरे।
- पर एक बार जब इंसान जीत लिया जाएगा पूरी तरह से, पूरी तरह से,
- तो बदल जाएगा उसका दिल और दिमाग़।
- एक बार जब इंसान जीत लिया जाएगा पूरी तरह से,
- बदल जाएगा उसका दिल और दिमाग़।
- II
- इंसान का दिल करेगा परमेश्वर का आदर।
- इंसान का दिल करेगा परमेश्वर से प्रेम।
- दुनिया के सभी लोग जो चाहते हैं करना परमेश्वर से प्रेम, परमेश्वर से प्रेम,
- एक बार जब उन पर जीत हासिल कर ली जाएगी,
- एक बार जब शैतान हरा दिया जाएगा, हरा दिया जाएगा,
- एक बार जब अंधेरी शक्तियों को दिया जाएगा बांध,
- तो पृथ्वी पर इंसान का जीवन होगा परेशानियों से आज़ाद।
- जिएगा वो आज़ादी से इस धरती पर,
- देह की उलझनें हो जाएंगी ग़ायब।
- इंसान हो जाएगा शैतान की शक्तियों से आज़ाद, हो जाएगा आज़ाद।
- III
- अगर परिवार में सबके प्रति तुम्हारा बर्ताव हो एकसमान,
- और कलीसिया के भाइयों और बहनों के लिए भी,
- चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं,
- तुम्हारी तकलीफ़ें हो जाएगीं आधी।
- इंसान बिता पाएगा एक सामान्य जीवन,
- फ़रिश्ते की तरह खड़ा रहेगा वो।
- और यह होगा अंतिम वादा
- जो परमेश्वर देगा इंसान को।
- एक बार जब इंसान जीत लिया जाएगा पूरी तरह से, पूरी तरह से,
- बदल जाएगा उसका दिल और दिमाग़।
- एक बार जब इंसान जीत लिया जाएगा पूरी तरह से,
- बदल जाएगा उसका दिल और दिमाग़।
- इंसान का दिल करेगा परमेश्वर का आदर।
- इंसान का दिल करेगा परमेश्वर से प्रेम।
- "वचन देह में प्रकट होता है" से
- Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-जीवन के लिए संगीत
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें