आओ सिय्योन में लेकर यशगान
- I
- आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
- पहले ही प्रकट हो चुका है परमेश्वर का धाम।
- आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
- करते उसके पवित्र नाम का सब गुणगान; ये फैल रहा है।
- सर्वशक्तिमान परमेश्वर! सारे जहाँ का मालिक, आख़िरी मसीह,
- चमकता-दमकता सूरज हमारा,
- उदित हुआ सबसे भव्य पर्वत सिय्योन पर। सर्वशक्तिमान परमेश्वर!
- आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
- नाचें-गाएं और करें हम सब तुम्हारी जयजयकार।
- हम सबके उद्धारक हो तुम, कायनात के मालिक हो तुम।
- II
- विजेताओं का समूह बनाया तुमने,
- परमेश्वर की प्रबंधन योजना पूरी की तुमने।
- लौट के आना होगा सबको इस पर्वत पर,
- प्रार्थना करनी होगी तुम्हारे सिंहासन के सम्मुख झुककर!
- एकमात्र सच्चे परमेश्वर तुम हो, महिमामय, माननीय तुम हो।
- सारी महिमा, सारा यश, सारा अधिकार, तुम्हारे सिंहासन का है।
- जीवन-स्रोत प्रवाहित होता सिंहासन से,
- सींचे, पोषित करे तुम्हारे लोगों को ये,
- हर दिन जीवन बदल रहा है हम सबका।
- नव-प्रकाश प्रबुद्ध करे, हमारा अनुसरण करे,
- परमेश्वर के बारे में प्रकाशित नई बात करे।
- III
- सच्चे परमेश्वर की, अनुभव से पुष्टि करो।
- परमेश्वर के वचन प्रकट होते, सही इंसानों में।
- सचमुच धन्य हुए हैं हम!
- रूबरू होते हर दिन हम परमेश्वर से,
- हर बात पर संवाद करते परमेश्वर से।
- सबकुछ तय करने दो परमेश्वर को।
- परमेश्वर के वचनों पर सोच-विचार करो।
- हृदय हमारे ख़ामोश हैं अंतर में परमेश्वर के।
- इस तरह हम सम्मुख आते परमेश्वर के,
- पाते हम उसका प्रकाश सम्मुख परमेश्वर के।
- जीवन, कर्म, वचन, विचार का हैं आधार, वचन परमेश्वर के।
- अच्छे-बुरे में सदा बताएं अंतर हम को।
- IV
- परमेश्वर के वचन ज्यूँ सुई धागा खींचे।
- अंतर्मन में दबा है जो कुछ, बाहर आएगा एक-एक करके।
- विलम्ब नहीं, संवाद करो तुम परमेश्वर से।
- चिंतन और विचार उजागर होते परमेश्वर से।
- हर पल जीते, न्याय का अनुभव करते, सम्मुख मसीह के सिंहासन के।
- अब भी है शैतान का कब्ज़ा, हमारे अंग-अंग पर।
- हो बहाल अधिकार ईश्वर का,
- करना होगा अब निर्मल हम को उसका मंदिर।
- हो जाएं हम परमेश्वर के पूरी तरह, लड़ना होगा युद्ध हमें जीवन-मृत्यु का,
- चढ़ जाएगा सूली जब निज रूप हमारा,
- पुनर्जीवित मसीह के जीवन का तब शासन होगा।
- पवित्र आत्मा बोल रहा है धावा, हमारे हर हिस्से पर, रण छेड़ रहा है!
- होंगे जब तैयार त्याग करने की ख़ातिर, और करें सहयोग परमेश्वर को,
- तब परमेश्वर जगमगाएगा ज्योति अपनी, करने शुद्ध हमारे अंतर्मन को,
- लेगा वो वापस जो है शैतान के कब्ज़े में,
- ताकि बनाए पूर्ण परमेश्वर हमको।
- करो न ज़ाया वक्त, रहो परमेश्वर के वचनों के अंतर में।
- साथ बढ़ो संतों के तुम, आओ राज्य में उसके तुम,
- और संग परमेश्वर के करो प्रवेश महिमा में तुम।
- आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
- पहले ही प्रकट हो चुका है परमेश्वर का धाम।
- आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
- करते उसके पवित्र नाम का सब गुणगान; ये फैल रहा है।
- सर्वशक्तिमान परमेश्वर! सारे जहाँ का मालिक, आख़िरी मसीह,
- चमकता-दमकता सूरज हमारा,
- उदित हुआ सबसे भव्य पर्वत सिय्योन पर। सर्वशक्तिमान परमेश्वर!
- आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
- नाचें-गाएं और करें हम सब तुम्हारी जयजयकार।
- हम सबके उद्धारक हो तुम, कायनात के मालिक हो तुम।
- "वचन देह में प्रकट होता है" से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें