शुक्रवार, 8 मार्च 2019

परमेश्वर के वचनों का एक भजन परमेश्वर उदास कैसे न हो?



 परमेश्वर के वचनों का एक भजन
परमेश्वर उदास कैसे न हो?


I
परमेश्वर ने तीखा, मीठा, कड़वा, खट्टा,
इंसानी अनुभव का हर स्वाद चखा है।
हवाओं में वो आता है, बरसात में चला जाता है।
परिवार की यातनाएँ भी झेली हैं उसने,
उतार-चढ़ाव भी ज़िन्दगी के देखे हैं उसने,
अपने देह से जुदा होने का ग़म भी झेला है उसने।
जब धरती पर आया परमेश्वर,
मुश्किलें जो झेलीं उसने उनकी ख़ातिर,
बजाय उसका स्वागत करने के, ठुकरा दिया "अदब से"
परमेश्वर के नेक इरादों को इंसान ने।
कैसे न उसका दिल दुखे, कैसे न वो उदास हो इससे?
II
इसी तरह का अंत पाने के लिए
क्या देहधारण किया परमेश्वर ने?
क्यों नहीं इंसान करता प्रेम परमेश्वर से?
क्यों दिया जाता है प्रतिदान उसके प्रेम का नफ़रत से?
क्या इसलिये कि परमेश्वर यातना सहे इसी तरह से?
III
चूँकि परमेश्वर ने मुश्किलें सहीं धरती पर,
इसलिये हमदर्दी के आँसू बहाए हैं इंसान ने।
उसकी बदकिस्मती के अन्याय की निंदा की इंसान ने।
परमेश्वर के दिल को सचमुच फिर भी किसने जाना है?
IV
कौन समझ सकता है उसके जज़्बात को?
परमेश्वर के लिये कभी गहरी चाहत थी इंसान में,
कामना करता था अक्सर अपने ख़्वाबों में उसकी।
धरती के निवासी मगर कैसे समझें स्वर्ग में इच्छा उसकी,
स्वर्ग में इच्छा उसकी?

"वचन देह में प्रकट होता है" से

सम्पर्क करें:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया - मसीही गीत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

46. "परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह" का वास्तविक अर्थ

झांग जुन शेन्यांग शहर, लियाओनिंग प्रांत अतीत में, मैं मानता था कि "परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह" का अर्थ परमेश्वर के साथ विश्व...

सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया ओवरसीज हॉटलाइन